बोकारो, मार्च 18 -- बोकारो शहर से सटे भर्रा बस्ती में पानी की कमी सबसे बड़ी समस्या है। गर्मी शुरू होते ही यहां के लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आती है। पानी के लिए इधर-उधर भटकना इनकी विवशता है। दूसरी समस्या यहां के लोगों की यह है कि पानी पाइप लाइन के नाम पर इनके गली मोहल्लों की सड़कों को तोड़-फोड़ कर छोड़ दिया गया है। जो इन दिनों परेशानी का सबब बन गया है। आवागमन के लिए यातायात के संसाधन की कमी है। लोग चाहते है कि सिटी बस सेवा बहाल हो। तो कहीं भी आने-जाने में सुविधा होगी। हाई स्कूल के अभाव में बच्चों को लंबी दूर तय करनी पड़ती है। कचरा उठाव समय पर नहीं होने से गंदगी की मार झेलने को विवश है। कई स्ट्रीट लाइट से लाइट नदारद है। भर्रा बस्ती के लोगों की सबसे बड़ी परेशानी पानी की समस्या है। जबकि यह बस्ती गरगा नदी के तट पर बसा है। बावजूद इस बस्ती म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.