प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 19 -- गोंड़े सुखपालनगर बाईपास का विस्तार कर प्रयागराज-अयोध्या हाईवे में राजगढ़ तक बढ़ा दिया गया है, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि भदोही ओवरब्रिज के पास सर्विस रोड नहीं बनाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार इसकी मांग की किंतु उसे अनसुना कर दिया जा रहा है। जबकि सर्विस रोड न बनने से यहां के दर्जनों गांव के लोगों को चार से 14 किलोमीटर दूर तक घूमकर हाईवे पकड़ना पड़ेगा। लोगों का कहना है यदि उन्हें पहले की तरह हाईवे पर जाने के लिए इतनी अधिक दूरी तय ही करनी पड़ेगी तक बाईपास के बनने का यहां के लोगों को कोई लाभ नहीं मिलेगा। जबकि सर्विस रोड बना दिया जाए तो यहां के लोग भी आसानी से इस बाईपास के जरिए लखनऊ-वाराणसी या प्रयागराज-अयोध्या हाईवे तक बहुत कम समय में जा सकेंगे। किंतु सर्विस रोड के अभाव में यहां के ग्रामीण हाईवे पर फर्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.