प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 1 -- जिला मुख्यालय से महज छह किमी दूर स्थित दिलीपपुर बाजार में ग्राम पंचायत की ओर से बनवाए गए पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, आरआर सेंटर का संचालन नहीं होने से लाखों रुपये की लागत से बनाए गए सरकारी भवन ग्रामीणों के लिए शो-पीस साबित हो रहे हैं। यही नहीं शहर के सबसे नजदीक की बाजारों में सर्वाधिक चर्चित बाजार के नाम से मशहूर इस बाजार से गुजरी सड़क के दोनों ओर कूड़े का ढेर लगा है, बाजार में जलनिकासी के लिए बनाई गई नालियां कूड़े करकट से पटी हैं। कूड़े करकट से पटी नालियां बारिश होने पर जाम हो जाती हैं जिससे पानी दुकानों के सामने इकट्ठा हो जाता है। इसी तरह ग्रामीण बस्ती में नालियां नहीं होने के कारण मकानों से निकलने वाला गंदा पानी रास्ते पर बहता रहता है। बाजार में रोशनी के लिए लगाए गए दो हाईमास्ट छह महीने से खराब हैं जिससे ...