प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 10 -- सांगीपुर विकासखंड मुख्यालय से मात्र दो किलोमीटर दूर पक्की सड़क किनारे स्थित ग्राम पंचायत पट्टी कचेहरा की बदहाली किसी को नहीं दिख रही है। सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण सभी प्रकार की सुविधाओं से वंचित हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान से बातचीत में कहा कि कहने को कागज पर सभी सुविधाएं गांव पहुंच गई हैं लेकिन उनका क्या हाल है यह देखने वाला कोई नहीं। पट्टी कचेहरा ग्राम पंचायत सांगीपुर देवरी रोड किनारे होने के साथ ही ब्लॉक मुख्यालय से मात्र दो किलोमीटर दूर है। इसके बाद भी यहां की बदहाली देखने वाला कोई नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि दो साल पहले पानी की टंकी का निर्माण शुरू हुआ। उसकी नींव भरने के साथ ही पाइप लाइन भी बिछा दी गई। दो साल बाद भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.