प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 7 -- संडवा चंद्रिका विकास खंड का कटका मानापुर गांव एक अदद संपर्क मार्ग के लिए कई सालों से परेशान है। गांव तक जाने के लिए कच्चा मार्ग है जो गर्मी और बरसात में पैदल चलने लायक भी नहीं बचता। ऐसे में लोगों को आवागमन में बहुत परेशानी हो रही है। यही हाल गांव में पेयजल का है। गांववालों को शुद्ध पेयजल उनके दरवाजों तक पहुंचाने के लिए पेयजल की कई योजनाओं के करोड़ों रुपये इस गांव पर खर्च किया जा चुके हैं। लेकिन गांव में पेयजल के लिए एक भी सार्वजनिक इंतजाम चालू हालत में नहीं हैं। लोग हैंडपंप या निजी साधनों से किसी तरह पानी की जरूरतें पूरी कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों तक से कई बार लोग मांग और शिकायत कर चुके हैं लेकिन एक बार भी यहां की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। गांववालों ने आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान...