प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 5 -- बाबागंज विकास खंड के भैंसाना गांव में लोग सड़क, नाली, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं। गांव के मुख्य संपर्क मार्ग की हालत ऐसी हो गई है मानो वह सड़क नहीं चकरोड हो। उस पर आवागमन कठिन हो गया है। इसी तरह पेयजल की हालत भी ठीक नहीं है। कई साल से लोग पानी की टंकी से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की उम्मीद लगाए हैं लेकिन वह पूरी होती नहीं दिख रही है। गांव में सफाई की हालत भी ठीक नहीं है। गांव के विकास के लिए बनाई गई सरकारी इमारतों का भी इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग के लिए लोगों ने कई बार मांग की। लेकिन उनका कहना है कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान से पीड़ा साझा करते हुए समस्याओं से निजात दिलाने की मांग उठाई है। भैंसाना गांव बाबागंज ब्लॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.