प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 20 -- जिला मुख्यालय के विकासखंड सदर की ग्राम पंचायत खजुरनी के हर ओर सिर्फ जंगल दिखाई देता है। लोगों को आवागमन के लिए ऊंची नीची सड़कें हैं लेकिन सरपतों के बीच बलुई मिट्टी से होकर गुजरने वाले ज्यादातर रास्तों पर चलना मुश्किल हो रहा है। गांव के लोग पानी, बिजली जैसी समस्या से भी जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान से बातचीत में कहा कि जिला मुख्यालय के करीब होने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर खजुरनी ग्राम पंचायत में हर ओर जंगल में सरपत के बीच से गुजरते रास्तों पर चलना आसान नहीं है। कई पुरवे तक जाने के लिए संपर्क मार्ग नहीं है। आज भी लोगों को अपने घरों तक आने के लिए पगडंडी का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत के पुरवे शिवपुर, गोसाईं का पुरवा, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.