प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 15 -- विकास खंड मंगरौरा की ग्राम पंचायत औरंगाबाद के अधिकतर रास्ते बदहाल हैं जिस पर वाहन लेकर चलना तो दूर पैदल चलने में भी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बारिश के दिनों में यह रास्ते तालाब सरीखे दिखते हैं। दलित बस्ती जाने वाला रास्ता ऐसा है कि उस पर चारपहिया वाहन नहीं जा सकते। गांव के दिव्यांग को भी जिम्मेदारों ने आवास योजना में शामिल नहीं किया। ग्रामीणों की सुविधा के लिए पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय का निर्माण लाखों रुपये का बजट खर्च कर कराया गया है लेकिन इनका संचालन नहीं किया जाता, ऐसे में ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिलता। सरकारी बजट मिलने के बाद भी गांव में आरआर सेंटर का निर्माण नहीं कराया गया है। गांव में बनाई गई नालियां सफाई के अभाव में कूड़े करकट से पटी हैं। जिससे दुर्गंध उठती रहती है। गांव के अधिकतर परिवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.