बुलंदशहर, मार्च 20 -- बुलंदशहर। बुलंदशहर में बेशक की बयार बहने की बात अधिकारी करते हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। वार्ड-32 में आने वाली मुस्तफागढ़ी में जमा नालियों की गंदगी इस बात को साबित कर रही है कि शहर में सफाई व्यवस्था का क्या हाल है। काली नदी रोड से हीरापुर की तरफ जाने वाली मार्ग का नाला गंदगी से जमा है। इसकी कई दिनों से सफाई नहीं हो सकी है। इसके अलावा तारों का मकड़जाल भी लोगों के लिए हर दिन नई परेशानी लेकर आता है। मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका और जिला प्रशासन के अधिकारियों से अपनी तमाम समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आवाज बुलंद की है। बुलंदशहर नगर पालिका के वार्ड-32 में मुस्तफागढ़ी आती है। इसकी आबादी करीब 25 सौ के आसपास होगी। यह बहुत बड़ा इलाका बाजार और शहर की प्रमुख कालीनदी रोड को जोड़ने का काम करता है। इस बस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.