बुलंदशहर, मार्च 19 -- शहर के वार्ड-23 में लाजपतपुरी पंजाबी कॉलोनी का इलाका भी आता है। इस कॉलोनी में करीब 500 परिवार रहते हैं। इन परिवार के लोगों की समस्या है कि यह इलाका ईदगाह रोड और रेलवे रोड को जोड़ने का काम करता है। अभी तक ना तो इस मोहल्ले की सड़क बनी है और ना ही यहां सीवर लाइन ही बिछाई जा सकी है। जिस कारण मोहल्ले के लोगों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा इस मोहल्ले में झूलते और लटकते तार भी परेशान कर रहे हैं। मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका के अधिकारियों से सभी समस्याओं के समाधान की गुहार लगाई है। शहर के ईदगाह रोड और रेलवे रोड से प्रवेश करते ही छोटी और तंग गलियों से होकर लाजपतपुरी पंजाबी कॉलोनी आती है। यह कॉलोनी वर्षों पुरानी है। इसमें रहने वाले लोग कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। नगर पालिका, विधानसभा और लोकसभा में जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.