बुलंदशहर, मार्च 19 -- बेशक बुलंदशहर जिले का नाम विकसित क्षेत्र में आता हो, लेकिन शहर का राधानगर द्वितीय क्षेत्र ऐसा है जहां विकास नहीं हुआ। इस इलाके में न तो सड़क बनी और न ही गलियों में खंभे लगे हैं। मोहल्ले के लोगों ने पालिका के अधिकारियों से सुविधाओं देने की गुहार लगाई है। इस मोहल्ले में करीब 3000 की आबादी होगी। सीवर से लेकर सफाई के नाम पर यहां के लोगों को सिर्फ आश्वासन मिला है। बुलंदशहर के राधा नगर सेकेंड की आबादी करीब 3000 होगी। यह इलाका शहर की सबसे पुरानी आबादी में आता है। जीटी रोड पर स्थित यह इलाका विकास की बाट देख रहा है। मोहल्ले में प्रवेश करते ही उबड़-खाबड़ सड़क लोगों को दिनभर परेशान करती रहती हैं। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि सड़कों की हालत खराब होने के कारण इन पर लोगों का चलना मुश्किल हो रहा है। आए दिन कोई ना कोईहादसा होता ही र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.