बुलंदशहर, जून 6 -- जनपद में कार्यरत राज्य कर्मचारी विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कर्मचारियों की शिकायत है कि उनकी मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी की जा रही है। बीमा योजना की राशि में बढ़ोतरी, पटल परिवर्तन में पारदर्शिता जरूरी, अस्पतालों में अलग काउंटर आदि सुविधाओं की दरकार है। अपनी इन मांगों को लेकर समय-समय पर राज्य कर्मचारी उठाते रहे हैं। इनका कहना है कि अब उनकी मांगों को हर हाल में पूरा किया जाए। जनपद, मंडल से लेकर प्रदेश स्तर तक राज्य कर्मचारी इसको लेकर आंदोलन भी करते रहे हैं। इसके बावजूद मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए उन्हें पूरा नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने सुविधा और सम्मान देने की भी मांग की है। जिले में लगभग 9 से 10 हजार राज्य कर्मचारी विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इन कर्मचारियों की संख्या भले ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.