बुलंदशहर, मार्च 19 -- बुलंदशहर। शहर के पुराने इलाकों में प्रीत विहार आता है। जिसमें हर धर्म के लोग निवास करते हैं। मोहल्ले की आबादी करीब पांच हजार होगी और वोटर्स की संख्या करीब 35 सौ है। ऐसे में यहां पर कई असुविधाओं का दंश बाशिंदों को हर दिन परेशान करता है। टाइल्स की बनी सड़क जगह-जगह से टूटी हुई है। जिस कारण आए दिन कोई ना कोई हादसा होता रहता है। कहने को तो यहां पर सीवर लाइन बिछाई गई, लेकिन अब सीवर के ढक्कन बैठने लगे हैं। जिस कारण कभी भी सड़क धंस सकने का डर लोगों में रहता है। इसके अलावा इस मोहल्ले की एक जटिल समस्या यह है कि यहां पर नगर पालिका का पार्क बना है, जिस पर कब्जा है। इस कब्जे को पता नहीं क्यों नगर पालिका के अधिकारी हटवाने में असहज नजर आ रहे हैं। जिस कारण मोहल्ले के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बुलंदशहर के प्रीत विहार इल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.