बुलंदशहर, जून 9 -- आवास विकास कॉलोनी द्वितीय के बाशिंदे बरसात के दिनों में नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो जाते हैं। इसके पीछे मुख्य वजह यह है कि नाला ओवरफ्लो हो जाता है। परिणामस्वरूप गंदा पानी सड़क पर भर जाता है। जिस वजह से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल होता है। लोगों ने कई बार नगर पालिका के अधिकारियों से इस समस्या के समाधान की गुहार लगाई, लेकिन समस्या का कोई हल नहीं निकल सका। आने वाला समय बरसात का है। ऐसे में नगर पालिका के अधिकारियों को नालों की सफाई करानी चाहिए। अब लोगों ने इस समस्या से निजात पाने के लिए आवाज को बुलंद किया है। बुलंदशहर में अनूपशहर रोड पर आवास विकास कॉलोनी द्वितीय स्थित है, जिसमें करीब पांच हजार की संख्या में लोग निवास करते हैं। यहां पर बाजार भी है। जिसमें हर वक्त लोगों की चहलपहल रहती है। कॉलोनी के लोगों ने कहा कि बरसात के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.