बुलंदशहर, अक्टूबर 15 -- जिले में आलू किसान कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। गोला और जी-फोर जैसी प्रमुख प्रजातियों की बुवाई से लेकर कोल्ड स्टोरेज तक पहुंचाने की कुल लागत जहां 1200 से 1300 प्रति क्विंटल आरही है, वहीं बाजार में इनका भाव 750 से 1100 तक ही सीमित है। ऐसे में किसानों को भारी घाटा उठाना पड़ रहा है। उत्पादन लागत में लगातार बढ़ोतरी, स्टोरेज शुल्क और परिवहन व्यय के कारण कुल खर्च काफी अधिक हो गया है। यही वजह है कि जब तक आलू का भाव ठीक-ठाक नहीं बढ़ेगा किसानों को नुकसान की भरपाई कर पाना मुश्किल ही होगा। किसानों को हर सीजन में बारिश बढ़ने और सब्जियों की आपूर्ति घटने और नई बुवाई में देरी होने से ही आलू के दाम सुधार की उम्मीद रहती है। सरकार की तरफ से भी आलू किसानों को कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। आलू किसानों की मांग है कि सरकार आलू किसानों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.