बुलंदशहर, नवम्बर 29 -- सिकंदराबाद नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाला वार्ड नंबर-3 गोरखी (सद्दीकनगर) आज भी विकास के नाम पर केवल वादों के भरोसे खड़ा दिखाई देता है। लगभग चार हजार की आबादी वाला यह वार्ड बेसिक सुविधाओं के लिए आज भी तरस रहा है। हालात इतने खराब हैं कि यहां के लोग रोजमर्रा की आवश्यकताओं के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वार्ड की स्थिति बरसों से जस की तस है, और नगर पालिका अफसरों की उदासीनता के कारण समस्याएँ लगातार बढ़ती जा रही हैं। बच्चों की शिक्षा, सुरक्षित बिजली आपूर्ति, पक्की सड़कें, जल निकासी, सफाई व्यवस्था, सार्वजनिक पार्क और स्वास्थ्य सुविधाएँ-इन सभी मोर्चों पर वार्ड बुरी तरह पिछड़ा हुआ है। वार्डवासियों ने कई बार पालिका और जनप्रतिनिधियों को शिकायतें कीं, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई न होने से लोगों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.