बुलंदशहर, फरवरी 24 -- देशभर में स्वच्छता को लेकर कई प्रकार की योजनाएं संचालित हो रही हैं। बुलंदशहर में भी स्वच्छता की दिशा में काफी काम हुआ है और कागजों में लगातार रैंकिंग सुधर रही है। इसके बाद भी बुलंदशहर नगर पालिका की साख बढ़ाने वाले सफाई कर्मी अपने हाल पर आंसू बहा रहे हैं। उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हालात यह है कि शहर को चमकाने वालों के पास वर्दी, दस्ताने, बूट और जैकेट तक नहीं है। इतना ही नहीं बगैर रेन कोट और फेस मास्क जैसे जीवन रक्षक सामग्री के बिना ही वह नाले-सीवर की सफाई करने को मजबूर हैं। बुलंदशहर नगर पालिका में 37 वार्ड हैं। हर वार्ड में दस से 15 सफाई कर्मचारियों की तैनाती है। इसके अलावा कुछ सफाई कर्मचारियों के ऊपर शहर के नाले आदि को साफ करने की भी जिम्मेदारी है। सफाई कर्मचारी कहते हैं कि स्वच्छता रैंकिंग में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.