बुलंदशहर, नवम्बर 26 -- कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल इन दिनों कई समस्याओं से जूझ रहा है। यहां रोज सैकड़ों मरीजों की ओपीडी होती है। बड़ी संख्या में मरीज भर्ती होते हैं, जिला ही नहीं दूसरे जिलों से भी मरीज आकर अपना इलाज कराते हैं। यहां सर्दी के मौसम में वार्डों के अंदर टूटी खिड़कियों से आती सर्द हवाएं मरीजों को सताने लगी हैं। एक तरफ ठंडी हवाएं तो दूसरी तरफ चूहे मरीज और तीमारदारों को सोने नहीं देते। कंबलों के हाल ऐसे कि हवा अंदर तक पहुंच जाती है। अस्पताल में वार्डों के हालात देखने से साफ होता है कि मरीजों का इलाज करने वाले अस्पताल को खुद इलाज की जरूरत है। मरीजों के तीमारदारों ने जिला-प्रशासन से खिड़कियों को शीघ्र ठीक कराने की मांग की है। कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल, यह सिर्फ एक हेल्थ सेंटर ...