बुलंदशहर, दिसम्बर 6 -- शहर के पॉश इलाके में शामिल यमुनापुरम कॉलोनी इन दिनों कई समस्याओं से जूझ रही है। कहने को तो यह कॉलोनी वीआईपी कॉलोनी के नाम से जानी जाती है, लेकिन इस कॉलोनी के हालात इन दिनों गांव से भी बदतर हैं। कॉलोनी की सड़कें जर्जर हालात में हैं। समय से कभी साफ-सफाई नहीं होती। बारिश के दिनों में तो यहां जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। इसके साथ ही जगह- जगह गंदगी के ढेर, टूटी सड़कें, पीने के पानी की किल्लत और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी ने इस मोहल्ले को नर्क बना दिया है। यहां के स्थानीय लोगों से जब हिन्दुस्तान की टीम ने बातचीत की तो यहां के लोगों ने अपनी समस्याओं को साझा किया। लोगों ने जिला-प्रशासन व नगर पालिका के अधिकारियों से शीघ्र समस्याओं के समाधान की मांग की है। वीआईपी कही जाने वाली इस कॉलोनी की सड़कें पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.