बिजनौर, मार्च 5 -- गांव छोड़कर शहर में तो आ गए लेकिन, गांव जैसे हालात शहर में भी पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। एक नहीं कई समस्याओं से जूझ रहे मालती नगर के लोग इस इंतजार में हैं कि बहुत जल्द अफसर सुध लेंगे और समस्याओं का निराकरण होगा। नगर पालिका में शामिल होने के बाद भी समस्याओं के बोझ तले जीने को मजबूर मालती नगर के लोगों का दर्द दूर होने का नाम नहीं ले रहा है। मालती नगर में जहां पर्याप्त मात्रा में रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइट नहीं हैं तो वहीं छाई की समस्या भी लोगों को परेशान कर रही है। नियमित रूप से सफाई कर्मचारी न आने से कालोनी में सफाई व्यवस्था को ग्रहण लग रहा है। 20 वर्षों के बाद भी कॉलोनी के लोगों को नगर पालिका जैसी सुविधा मिलें। 1000 से अधिक लोगों की आबादी वाले मालती नगर के लोग समस्याओं से लड़ रहे हैं। छाई की समस्या लोगों को परेशान कर रही हैं त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.