बिजनौर, मार्च 20 -- हर किसी का सपना होता है कि जिस मोहल्ले में रहते हैं वहां सुविधाएं हों। मोहल्ला भाटान धोबी घाट के पास वार्ड 25 में सुविधाएं मिलना तो दूर अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। दशकों से सुविधाओं को तरस रहे लोगों का कहना है कि न तो सड़क है न ही पानी और न बिजली। कई बार गुहार लगो के बाद नगर पालिका से लेकर जनप्रतिनिधि तक समाधान नहीं करा पाए। लोगों का कहना है कि उस दिन का इंतजार है जब मोहल्ले में सुविधाएं मिलेंगी और जीवन आसान होगा। मोहल्ला भाटान के लोग खुद को शांत नहीं रख पाए और जमकर समस्याएं गिनाईं। यहां के लोगों की सबसे बड़ी समस्या सड़क का न होना है। कच्ची सड़क है और दशकों से इसका निर्माण नहीं हो पाया। सड़क पर उड़ रही धूल और पड़ी गंदगी मोहल्ले के लोगों को दर्द दे रही है। 20 साल से सड़क नहीं बन पाई। अफरोज, अफसाना, शमीमा और रेशमा ने कहा कि सड़क प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.