बिजनौर, नवम्बर 6 -- कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले में विदुर कुटी पर करीब सात लाख श्रद्धालु पहुंचे। मंगलवार आधी रात के बाद गंगा स्नान करने के बाद श्रद्धालु अपने वाहनों से घर वापस लौटना शुरू हो गए। प्रशासन ने जाम से बचने के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे, लेकिन वाहनों और श्रद्धालुओं का दबाव बढ़ने से व्यवस्था धड़ाम हो गई। दबाव बढ़ने के कारण कई किमी तक जाम लग गया। घंटों जाम में फंसने के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में रोडवेज बसें भी फंस गई, इस कारण श्रद्धालुओं को समय पर बस न मिलने के कारण घंटों तक इंतजार करना पड़ा। उनका कहना था कि प्रशासन को मेले के लिए और पुख्ता इंतजाम करने चाहिए थे। करीब सात लाख श्रद्धालुओं ने गंगा बैराज, विदुर कुटी सहित कई गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। विदुर कुटी गंगा स्नान मेले में सबसे अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.