बिजनौर, जून 5 -- पेड़ों की छाया तो सभी को पसंद है, लेकिन इन्हें लगाने को कोई तैयार नहीं है। स्वच्छ पर्यावरण हमारी पहली जरूरत है। पौधों से सांस लेने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की जरूरत है, ताकि हमारे आसपास ऑक्सीजन की कमी न हो। थोड़ी सी गर्मी होते ही पेड़ों का सहारा तलाशने वाले पेड़ लगाने को प्राथमिकता नहीं दे रहे हैं। ऐसे में हमारे आसपास पर्यावरण को बेहतर बनाने का जिम्मा पर्यावरण प्रहरी बखूबी निभा रहे हैं। दिन रात पर्यावरण बचाने के लिए पौधारोपण कर रहे हैं साथ ही पौधों को जिंदा रखने की जिम्मेदारी भी अपने मजबूत कंधों पर उठा रहे हैं। जिला मुख्यालय पर पौधों को जिंदा रखने के लिए पौधों को पानी देकर सिंचाई कर रहे हैं तो अधिक से अधिक पौधारोपण भी कर रहे हैं। पर्यावरण प्रहरी का कारवां बढ़ता जा रहा है। गर्मजोशी के साथ पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.