बिजनौर, फरवरी 8 -- बरसात आते ही नांगल थाना क्षेत्र के गांव पूंडरी कला और आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ जाती हैं। मालन नदी में जैसे ही तेज उफान आता है, वैसे ही इन गांवों का संपर्क आसपास के इलाकों से टूट जाता है। ऐसे हालात में ग्रामीणों को मजबूरी में रेलवे पुल का सहारा लेना पड़ता है, जहां से गुजरना किसी मौत के सफर से कम नहीं होता। ट्रेनों के बीच संकरे पुल पर पैदल चलना, साइकिल, बाइक और कई बार ट्रैक्टर तक निकालना ग्रामीणों की रोजमर्रा की मजबूरी बन चुकी है। हर पल हादसे का डर बना रहता है। विकल्प न होने के कारण लोग इसी खतरनाक रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। दशकों से जनप्रतिनिधियों और शासन-प्रशासन से मांग के बावजूद गांव पूंडरीकला के पास मालन नदी पर पुल निर्माण की मांग पूरी नहीं हो सकी है। जिसका दंश क्षेत्र के दर्जनों गांव...