बिजनौर, मार्च 11 -- शहर के वार्ड 14 की इंदिरा विहार कॉलोनी में स्थापना के 38 साल बाद भी लोग मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। कॉलोनी में बंदरों के आतंक और नगर पालिका के पानी की सप्लाई न होने से लोग खासे परेशान हैं। वहीं सफाई व्यवस्था ठीक न होने के कारण गंदगी बढ़ रही है। इससे संक्रामक बीमारी फैलने का डर बना रहता है। सड़कों की हालत ठीक नहीं है। इंदिरा विहार कालोनी में करीब 400 से अधिक लोग रहते हैं। कालोनी के लोगों की सबसे बड़ी समस्या नगर पालिका का पानी कालोनी में नहीं आना है। इसे लेकर गुहार भी लगाई गई लेकिन अभी तक कालोनी से नगर पालिका का पानी दूर है। डा. आकाश अग्रवाल, नवीन गर्ग, रामोतार गुप्ता, निखिल राघव ने कहा कि कालोनी में टूटी सड़क को निर्माण कराया जाए ताकि कालोनी के लोगों को बड़ी राहत मिले। पुरानी सड़कों का भी निर्माण कराया जाए। कालोनी के लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.