बिजनौर, अक्टूबर 29 -- मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत तैमूरपुर दीपा का मौजा रहीमपुर अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। कभी हरे-भरे खेतों और स्वच्छ वातावरण के लिए जाना जाने वाला यह रहीमपुर अब टूटी सड़कों, कूड़े के अंबार और जलभराव से परेशान है। करीब तीन हजार की आबादी वाला यह मौजा विकास की मुख्यधारा से जैसे कट गया है। ग्राम पंचायत तैमूरपुर दीपा की कुल आबादी लगभग 12 हजार बताई जाती है, जिसमें छह हजार से अधिक मतदाता निवास करते हैं। रहीमपुर इस पंचायत का महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन सरकारी दावों और योजनाओं के बावजूद यहां की स्थिति सुधारने की ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ब्लाक मोहम्मदपुर देवमल की ग्राम पंचायत तैमूरपुर दीपा का मौजा रहीमपुर इस समय बदहाल है। ग्राम पंचायत तैमूरपुर की आबादी करीब 12 हजार व मौजा रहीमपुर की आबादी कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.