बिजनौर, जनवरी 10 -- नजीबाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत हर्सवाड़ा करीब 20 हजार की आबादी वाली इस ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। गंदगी से अटे पड़े नाले एवं और पाइपलाइन के लिए उखाड़ी गई सड़कें लोगों को परेशान कर रही हैं। ग्राम पंचायत में एक नहीं अनेक समस्याओं से लोग जूझ रहे हैं। लोगों का कहना है कि समस्याओं ने जीना मुहाल कर दिया है। ग्राम पंचायत में पार्क नहीं है। खेल का मैदान नहीं है। सफाई कर्मचारियों की कमी है। जिस कारण जगह-जगह गदंगी के ढेर लग रहे हैं। गंदगी के ढेर से संक्रामक बीमारी का खतरा रहता है। ग्राम पंचायत में फॉगिंग होनी चाहिए और साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। नजीबाबाद ब्लॉक की प्रमुख ग्राम पंचायतों में शामिल हर्सवाड़ा में लगभग 20,000 की आबादी बसती है। यह पंचायत मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जूझ रही है। हरेक चौराहे, गली व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.