बिजनौर, मार्च 25 -- कॉलोनी में अनेक समस्याओं के बीच लोगों का जीवन चल रहा है। सुबह होते ही उम्मीद जगती है कि वह दिन जरूर आएगा जब सुविधाओं का सूरज निकलेगा और समस्याओं के भवर से बाहर निकलेंगे। कॉलोनी के लोगों को आज भी उस सुबह का इंतजार है जब सुविधाओं का उजाला होगा और उनके जीवन में खुशहाली आएंगी। शक्तिनगर कॉलोनी के लोगों को सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं मिल रहा है। ग्राम पंचायत में शामिल होने के बाद भी कॉलोनी के लोगों को ग्राम पंचायत की सुविधा नहीं मिल रही और नगर पालिका के पास होने के बावजूद नगर पालिका की भी सुविधा से वंचित है। कॉलोनी के लोगों ने समस्याओं के निस्तारण को अफसरों से भी गुहार लगाई, लेकिन समस्या जस की तस बनी है। दो हजार से अधिक आबादी वाली शक्तिनगर कॉलोनी में लोगों को सुविधाएं कम असुविधा का दर्द ज्यादा मिल रहा है। सौरभ राजवंशी, हेमेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.