बिजनौर, मार्च 22 -- शहर में साथ सुथरा और अच्छा जीवन जीने के लिए अशोक विहार कॉलोनी में तो बस गए, लेकिन समस्याओं ने पीछा नहीं छोड़ा। एक नहीं अनेक समस्याओं से घिरे अशोक विहार कालोनी के लोग बेसब्री से उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब सुविधाएं मिलेंगी। यह कब मिलेगी यह कहना मुश्किल है। रसूलपुर पिरथी ग्राम पंचायत में शामिल इस कॉलोनी के लोगों को न तो गांव की सुविधा मिली और न ही शहर की। कालोनी में लोगों ने सफाई कर्मचारी एक लम्बे समय से नहीं देखे तो नालियों के न होने से जल निकासी का भी कोई इंतजाम नहीं है। शहरी बनने की ललक और एक अच्छे माहौल की तलाश में लोग अशोक विहार कॉलोनी में रहने तो आ गए, लेकिन समस्याओं में फंस गए। कॉलोनी के लोग कई समस्याओं से परेशान हैं और सपना देख रहे हैं कि जल्द ही इससे निजात मिलेगी। रजनीश, गुलशन गुप्ता, मीनाक्षी, शालिनी शर्मा का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.