बिजनौर, जनवरी 28 -- चांदपुर में पार्किंग न होने से लोगों को बड़ी परेशानी है। नगर में वाहनों की बढ़ती तादाद बढ़ती जा रही है। इससे सड़कें छोटी पड़ती जा रही हैं। फुटपाथों को लोगों ने पार्किंग स्थल बना लिया है। बावजूद इसके नगर के बाजारों में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। नतीजतन लोग वाहनों को सड़क पर खड़ा करते हैं। इसके अलावा शहर के सभी प्रमुख बाजारों में अवैध तरीके से अतिक्रमण, ठेले खोमचों और ई-रिक्शा की भी तादाद बढ़ी है। इसकी वजह से आए दिन जाम लगता है। आलम ये है कि बच्चे आलम ये है कि बच्चे समय से स्कूल व घर नहीं पहुंच पाते है। लोग घंटों जाम से जूझते रहते हैं। शहर में एक किमी की दूरी तय करने में आधे घंटे से अधिक लग जाते हैं। अवैध पार्किंग को लेकर लोगों ने कहा कि इस समस्या का निस्तारण होना चाहिए। नगर में लोग इन दिनों पार्किंग की समस्या से जूझ रहे हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.