बाराबंकी, फरवरी 8 -- शहर से लेकर तहसील क्षेत्र तक सड़कों के किनारे बने कई ब्लैक स्पॉट, टूटे हुए डिवाइडर और अवैध कट राहगीरों व वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। तेज रफ्तार वाहनों और अवैध कट के चलते आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। बीते दिनों प्रशासन ने अभियान चलाकर कई स्थानों पर अवैध कट बंद कराए, जिससे लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है। लेकिन हकीकत यह है कि अब भी अनेक जगहों पर टूटे डिवाइडर, बिना संकेतक वाले कट और खतरनाक मोड़ जस के तस पड़े हैं, जो किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। पेश है बोले हिन्दुस्तान टीम की एक रिपोर्ट... बारांबकी। शहर के बड़ेल चौराहे पर स्थित ब्लैक स्पॉट लोगों के लिए लगातार मुसीबत बना हुआ है। दिन हो या रात, यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को हर वक्त हादसे का खतरा बना रहता है। तेज रफ्तार वाह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.