बाराबंकी, फरवरी 6 -- शहर, तहसील और आसपास के कस्बों में सड़कों व प्रमुख चौराहों पर घूमते छुट्टा मवेशी आमजन के लिए बड़ी मुसीबत बन गए हैं। दिन हो या रात, सड़कों के बीचों-बीच बैठे मवेशियों के कारण आवागमन लगातार बाधित हो रहा है। कई स्थानों पर तो वाहन चालकों को मजबूरन रास्ता बदलना पड़ रहा है, वहीं हादसों का खतरा भी बना हुआ है। लोगों का कहना है कि छुट्टा मवेशियों की वजह से स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह समस्या और भी गंभीर हो गई है, क्योंकि अचानक सामने आ जाने वाले मवेशियों से आए दिन गिरने और चोटिल होने की घटनाएं हो रही हैं। शहरों की गलियों से लेकर गांव तक छुट्टा जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। इस बारे में बोले हिन्दुस्तान टीम की एक रिपोर्ट... बारांबकी। नेशनल हाईवे हो ...