बाराबंकी, फरवरी 24 -- स्थानीय शहर के रेलवे स्टेशन पर पिछले कई महीनों से नए भवन का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन इस विकास कार्य की कीमत आम यात्रियों को भारी परेशानियों के रूप में चुकानी पड़ रही है। स्टेशन परिसर में अस्थायी व्यवस्थाओं की कमी और मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण यात्रियों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन पर शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था न होने से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही हैं। वहीं पेयजल की समुचित व्यवस्था न होने से यात्रियों को बाहर से पानी खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। प्लेटफॉर्म पर बैठने की समुचित व्यवस्था न होने से यात्री घंटों खड़े रहकर ट्रेन का इंतजार करते हैं। पेश है बोले हिन्दुस्तान टीम की एक रिपोर्ट... बाराबंकी। रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्रशासन की लापरवाही यात्रियों की जा...