अयोध्या, दिसम्बर 15 -- लगातार अभियान चलाने के बावजूद जिले में आयुष्मान कार्ड को लेकर जागरूकता की कमी अब भी चुनौती बनी हुई है। करीब नौ प्रतिशत परिवारों में किसी भी सदस्य का आयुष्मान कार्ड अब तक नहीं बन पाया है। इस मुद्दे को हिन्दुस्तान ने पांच अक्टूबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। स्वास्थ्य विभाग इसको लेकर लगातार अभियान चला रहा है, लेकिन इसके बाद भी शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल नहीं हो सका। एक से 13 दिसंबर के बीच 5,632 नए पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं, जबकि इस वर्ष अब तक करीब 44 हजार कार्ड बनाए जा चुके हैं। पेश है बोले टीम की एक रिपोर्ट... अयोध्या। लगातार अभियान चलाने के बाद भी आयुष्मान कार्ड को लेकर कुछ परिवारों में जागरुकता की कमी सामने आ रही है। अभी तक नौ प्रतिशत परिवार ऐसे है, जिनके किसी भी सदस्य का आयुष्मान कार्ड नहीं बन...