बाराबंकी, फरवरी 20 -- शहर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए प्रशासन द्वारा विभिन्न चौराहों, बाजारों और प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के जरिए 24 घंटे निगरानी की जा रही है, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और अपराध नियंत्रण में मदद मिल रही है। कंट्रोल रूम से कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर फुटेज का उपयोग जांच में किया जाता है। कैमरों की वजह से कई मामलों में अपराधियों की पहचान करने में सफलता भी मिली है। हालांकि, शहर के कई मोहल्लों और बाहरी इलाकों में कैमरों की संख्या कम होने से निगरानी व्यवस्था अधूरी नजर आ रही है। पेश है बोले हिन्दुस्तान टीम की एक रिपोर्ट... बाराबंकी। शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रशासन द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरे अब प्रभावी साबित ह...