बाराबंकी, अगस्त 19 -- पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश और नेपाल की ओर से छोड़े गए पानी के कारण सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। इसका असर जिले के कई इलाकों में दिख रहा है। सिरौलीगौसपुर, रामनगर तहसीलों के तहत 40 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। जिला प्रशासन ने राहत व बचाव कार्य तेज कर दिए हैं, लेकिन कई जगहों पर ग्रामीणों को अब भी मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझना पड़ रहा है। बाढ़ से कच्चे मकानों में पानी घुस गया है, लोग छतों व ऊंचे स्थलों पर शरण लिए हैं। फसलें जलमग्न होने से किसानों की मेहनत बर्बाद हो गई है। पीने के पानी, राशन और पशुओं के चारे की भारी कमी है। कई इलाकों का संपर्क मार्ग कट गया है, जिससे लोग पूरी तरह से अलग-थलग हैं। प्रशासन की ओर से कुछ जगहों पर बाढ़ चौकियां, नाव, सूखा राशन, बिस्किट के पैकेट, और पॉलीथिन शीट बांटी जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.