बाराबंकी, दिसम्बर 3 -- शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में अब धीरे-धीरे बड़ा बदलाव दिखाई देने लगा है। पिछले दिनों हिंदुस्तान में शहर के अव्यवस्थित ट्रैफिक और इससे परेशान लोगों की समस्याओं को लेकर आपके अपने अख्बार में खबर प्रकाशित की गई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और अब इसका सकारात्मक असर सड़कों पर साफ नजर आ रहा है। शहरवासियों ने भी परिवर्तन महसूस किया है। कई लोगों का कहना है कि अब मुख्य मार्गों पर पहले की तुलना में जाम कम लग रहा है। वहीं स्कूल, अस्पताल और बाजार क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव भी नियंत्रित होता दिख रहा है। शहर के मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है, यातायात टीम अनियमित पार्किंग पर कार्रवाई शुरू की है। कई जगहों पर साइन बोर्ड लगाए गए हैं। हिंदुस्तान की खबर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की दिशा में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.