बाराबंकी, दिसम्बर 24 -- शहर में बढ़ते यातायात दबाव और आए दिन लगने वाले जाम की एक बड़ी वजह ई-रिक्शों का सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़ा होना है। प्रमुख चौराहों, बाजारों, अस्पतालों और बस अड्डों व कचहरी, कलेक्ट्रेट के आस पास ई-रिक्शा चालक सवारी के इंतजार में सड़क पर ही अपने वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि शहर में अलग-अलग प्रमुख स्थानों पर ई-रिक्शा चालकों के लिए निर्धारित स्टैंड बना दिए जाएं, तो जाम की समस्या में काफी हद तक सुधार हो सकता है। इससे ई-रिक्शा चालकों को भी सवारी मिलने में सुविधा होगी और यातायात पुलिस को व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। व्यापारियों और राहगीरों का मानना है कि ई-रिक्शा स्टैंड बनने से सड़कों पर अनावश्यक भीड़ कम होगी, दुर्घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.