बाराबंकी, अक्टूबर 29 -- बाराबंकी। त्योहारों का मौसम खत्म होते ही शहर की चमक फीकी पड़ गई है। धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के दौरान पूरे महीने सड़कों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर भारी भीड़ उमड़ी। दीपावली में शहर देर रात तक जगमगाता रहा, वहीं अब उसके बाद की स्थिति प्रशासन के लिए सिरदर्द बन गई है। शहर के कई इलाकों में कूड़े के ढेर और प्लास्टिक का कचरा साफ-सफाई व्यवस्था की पोल खोल रहा है। नगर पालिका के कर्मचारियों पर सफाई का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है, वहीं कई जगहों पर नालियां जाम और सड़कों पर गंदगी से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों को कहना हैं कि त्योहारों के दौरान शहर में कचरे की मात्रा सामान्य दिनों के मुकाबले तीन गुना तक बढ़ जाती है। सफाई कर्मी भी तीज त्योहार के बाद कार्य में सुस्ती अपना रहे हैं। जिससे शहर गंदगी से जूझने लगा है। त्योहारों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.