बाराबंकी, जनवरी 9 -- शहर का पाश इलाका कहा जाने वाला वार्ड सिविल लाइन क्षेत्र इन दिनों गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। यहां नालियों में जमी गंदगी, कूड़े के ढ़ेर और सड़कों पर फैला अतिक्रमण परेशानी बढ़ा रहा है। हालात यह हैं कि सफाई और सुचारू यातायात केवल कागज़ों तक सीमित नजर आ रहा है। यहां के लोगों का कहना है कि नालियों की नियमित सफाई न होने से बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। वहीं सड़कों पर दुकानदारों और ठेले वालों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि समस्याओं की सूची खत्म नहीं होती, यहां बंदरों का आतंक भी ज्यादा है। आए दिन बंदर लोगों के घरों में घुसकर सामान को नुकसान पहुंचा रहे हैं। लोगों ने नगर निगम और प्रशासन से जल्द से जल्द ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.