बाराबंकी, दिसम्बर 5 -- शहर की साफ-सफाई व्यवस्था और खराब सड़कों के मुद्दे पर बीते माह हिंदुस्तान में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका प्रशासन की कार्यवाही ने नगर के कई वार्डों में सुधार की तस्वीर बदली है। जहां पहले गंदगी और खस्ताहाल सड़कों से लोगों को भारी परेशानी होती थी, वहीं अब कई वार्डों में सफाई अभियान के साथ-साथ सड़कों की मरम्मत किए जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है। लेकिन तमाम सुधार कार्यों के बावजूद हजाराबाद वार्ड अब भी बदहाली का प्रतीक बना हुआ है। यहां की जर्जर सड़कें और बारिश या पानी रिसाव के बाद होने वाला जलभराव, स्थानीय निवासियों के लिए आज भी बड़ी समस्या बना हुआ है। वार्ड के निवासियों का कहना है कि सड़कें जगह-जगह टूटी हैं और कई हिस्सों में गड्ढे इतने बड़े हो चुके हैं कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। पेश है बोले हिन...