बांका, फरवरी 22 -- बांका। जिले के प्रमुख आवागमन मार्गों में शामिल चांदन नदी पर बना नया पुल इन दिनों अपनी मजबूती से ज्यादा सुरक्षा को लेकर चर्चा में है। लगभग तीन वर्ष पूर्व पुनर्निर्मित यह मजबूत पुल आज भी मूलभूत सुविधा स्ट्रीट लाइट से वंचित है। विडंबना यह है कि, पुल पर 22 स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए पहले से स्थान चिह्नित कर बनाए गए थे, लेकिन पिछले दो वर्षों से एक भी लाइट नहीं जल सकी।परिणामस्वरूप शाम ढलते ही पूरा पुल अंधकार में डूब जाता है और राहगीरों के लिए खतरे का सबब बन जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पुल बांका शहर और आसपास के गांवों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी है। दिनभर यहां से सैकड़ों दोपहिया, चारपहिया वाहन और पैदल यात्री गुजरते हैं। लेकिन जैसे ही सूरज ढलता है, पुल पर घना अंधेरा छा जाता है। अंधेरे के कारण वाहन चालकों को सामने से ...