बहराइच, दिसम्बर 30 -- भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सरहद पर बसे जिले के लोगों को वैसी परिवहन सेवाए मयस्सर नहीं है, जैसी जरूरत है। औद्योगिक इकाइयों के अभाव में कृषि पर आधारित जिले से रोजाना हजारों प्रवासी मजदूर लंबी दूरी तय कर दूसरे प्रांतों को जाते हैं। रेलवे कनेक्टिविटी भी अभी सही हालत में नहीं है। अन्तरराष्ट्रीय सरहद को जोड़ने वाले हाईवे पर बस ही परिवहन का एक सुगम साधन है। शहर के अलावा भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सरहद के रूपईडीहा कस्बे में रोडवेज बस स्टैंड स्थापित है, लेकिन यहां के कंडक्टर मनमानी करते हैं। बहराइच की सवारी नहीं बैठाते हैं। यदि बैठाए तो बाईपास पर छोड़ देते हैं। जिससे यात्री परेशान रहते हैं। इसके अलावा जिले के किसी भी तहसील मुख्यालय पर रोडवेज बस स्टैंड न होने की वजह सरकारी भूमि का अभाव है। बेहतर परिवहन सेवाए न होने की वजह से जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.