बहराइच, जनवरी 13 -- उद्योगों और कृषि को बढ़ावा देने, कच्चे माल और तैयार माल को बाजार तक पहुंचाने का काम छोटे व बड़े ट्रांसपोर्टर करते हैं। यही नहीं, वस्तुओं और सेवाओं के वितरण को संभव बनाते हैं, जिससे बाजार खुलते हैं और आर्थिक गतिविधियां बढ़ती हैं। भोजन, दवाइयां और अन्य जरूरी सामानों की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही प्राकृतिक आपदाओं के दौरान लोगों को बचाने और राहत सामग्री पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। फिर भी ट्रांसपोर्टरों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय स्तर पर वाहनों को सुरक्षित करने के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं है। इसको लेकर आए दिन पुलिस व ट्रांसपोर्टरों के बीच टकराव होता है। साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर की मांग समय-समय पर उठती रही है, लेकिन अभी तक नतीजा शून्य है। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि टोल टैक्स क...