बहराइच, फरवरी 15 -- जलभराव, गंदगी और नमी के कारण मच्छरजनित बीमारियां सबसे ज्यादा फैलती हैं। इसका प्रमाण सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। मार्च से गर्मी की दस्तक शुरू हो जाती है। ऐसे में नगर पालिका, नगर पंचायतों व गांवों में कोई ठोस पहल नहीं की जाती है। बेहतर साफ-सफाई न होने, फागिंग व एंटीलार्वा का छिड़काव न होने से मच्छरों की संख्या तेजी बढ़ेगी। मच्छरों की संख्या में वृद्धि का मुख्य कारण जलजमाव, बदलता जलवायु (बढ़ता तापमान), और शहरीकरण है, जो उनके प्रजनन के लिए आदर्श परिस्थितियां बनाते हैं। बारिश का पानी टायरों, कूलर या नालियों में जमा होने से लारवा तेजी से पनपते हैं। इसके अलावा गर्म मौसम में मच्छरों का जीवन चक्र तेज हो जाता है और वे साल भर सक्रिय रहते हैं। बहराइच। जलभराव, नाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.