बहराइच, फरवरी 14 -- भारत नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सरहद पर बसे जिले की तमाम लाइफ लाइन सड़कों पर बने पुल पुलिया क्षतिग्रस्त है। चारों ओर से रेंलिग चोरी के चलते दुर्घटना की वजह बने हैं। जिले व अन्य जनपदों सहित सरहद पार नेपाल को जोड़ने वाले लखनऊ बहराइच रुपईडीहा को एनएचआई पर बना संजय सेतु जर्जर हो चुका है। इसकी अवधि कब की समाप्त हो गई है। आए दिन तकनीकी खामी से बदहाल पुल पर मरम्मत को लेकर आवागमन को लेकर अभी भी असमंजस के हालात हैं। दूसरी ओर उत्तरी छोर पर नवाबगंज इलाके में चनैनी घाट का संकरा पुल मानसून सत्र में बाढ़ के दौरान जल में डूबे रहने से चर्चा का विषय तो बनता ही ही है, आवागमन भी ठप हो जाता है। खैरीघाट का रखौना स्थित पुल डबल डेकर लटकने से सुर्खियों में रहा है। तमाम जगहो पर संपर्क मार्ग के रूप में इस्तेमाल होने वाली पुलिया व पुल क्षतिग्रस्त हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.