बहराइच, फरवरी 23 -- जिले में परिवहन सेवाओं का हाल पूरी तरह संतोषजनक नहीं है। रोडवेज बस स्टेशन पर अभी भी यात्री तमाम परेशानियों का सामना कर रहे हैं। यात्री प्रतीक्षालय में बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। फायर सेफ्टी सिस्टम ठीक नहीं है। पर्याप्त छाया नहीं है। गर्मी आने वाली है। यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय बस अड्डा रुपईडीहा में भी समस्याओं का अंबार है। लेकिन विभागीय अधिकारी व कर्मचारी विशेष ध्यान नहीं दे रहे हैं। यात्रियों को जाम के झाम से जूझना पड़ रहा है। इसके साथ ही ईंधन की बड़े पैमाने पर बर्बादी हो रही है। आलम यह है कि भारी अतिक्रमण की वजह से आधा किमी की दूरी तय करने में 30 से 40 मिनट का समय लगता है। वजह ठेला दुकानदारों की मनमानी बताई जा रही है। भारत नेपाल सरहद के सीमांत रुपईडीहा कस्बे में वर्ष 2023 में ...