बहराइच, अगस्त 30 -- रंगमंच के कलाकार आज एक गंभीर संकट से गुजर रहे हैं। रंगमंच की कमी और महंगे शुल्क के कारण रंगकर्म का विकास रुक गया है। रंगकर्मी अपने पूर्वाभ्यास के लिए परेशान हैं, लेकिन उनके लिए आजादी के बाद से अब तक एक अदद रंगमंच नहीं मिल पाया है जिससे वे दूसरे प्रांतों में जाने को मजबूर हैं। जिसके जीते जागते कई उदाहरण भी जिले में मौजूद हैं, जिन्होंने अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। रंगमंच कर्मियों का कहना है कि रंगमंच न होने की वजह से जिले के कलाकारों को अपने कला को प्रदर्शित करने के लिए वर्षों से संघर्ष करना पड़ रहा है। जिले के कलाकारों को वह समर्थन और संसाधन नहीं मिल रहे हैं जिससे वे अपनी कला को विकसित करने और बनाए रखें। कलाकारों के लिए यह स्थिति निराशाजनक है, क्योंकि उनके पास न तो प्रदर्शन करने के लिए जगह है और न ही उनके काम को वह प...