बहराइच, नवम्बर 11 -- धार्मिक नगरी अयोध्या व प्राचीन 14 महाजनपदों में एक श्रावस्ती के कॉरीडोर पर बसी पौराणिक नगरी बहराइच के प्राचीन धार्मिक, ऐतिहासिक स्थलों को पर्यटक स्थल बनाने की मंशा है। जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट महाराजा सुहेलदेव स्मारक को पर्यटन विभाग ने भव्य रूप में विकसित किया है। तो हिमालय की शिवालिक पर्वत श्रृंखला से कलकल बहती नदियों की गोद में स्थित कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग का सुरम्य वन इको पर्यटन के रूप में स्थित है। इसके अलावा पर्यटन विभाग 24 परियोजनाओं पर काम कर रहा है। जिले में धार्मिक पर्यटन के अलावा सैलानियों के लिए इको पर्यटन स्थल है। हजारों इको पर्यटन प्रेमी कतर्नियाघाट आते हैं। वहीं लगभग 20 लाख से अधिक धार्मिक पर्यटकों का आना होता है। पर्यटन स्थल तो बने लेकिन अभी भी अव्यवस्थाओं से स्थितियां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.