बहराइच, अगस्त 25 -- सड़कों पर दौड़ते ई-रिक्शा हजारों परिवारों की आजीविका का जरिया हैं। इससे लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिल रही है। मगर ये रिक्शा चालक बुनियादी जरूरतों से जूझ रहे हैं। स्थाई स्टैंड व निर्धारित रूट न होने के कारण रिक्शा चालकों के सामने काफी समस्याएं हैं। जब जहां देखो रिक्शा चालकों पर पुलिस डंडा चला देती है। आजीविका के लिए गांव से शहर आने वाले ई-रिक्शा चालकों के लिए प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है। यदि रूट चार्ट बन जाए तो एक बेहतर व्यवस्था बनाई जा सकती है, जिससे न जाम का संकट होगा और न ही ई रिक्शा चालकों को पुलिस की बेवजह फटकार खानी पड़ेगी। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान से चर्चा के दौरान ई-रिक्शा चालकों ने कहा कि यदि रूट निर्धारण हो जाए तो यह साफ हो जाएगा कि कौन सा रिक्शा किस रूट पर जाएगा। अभी जहां सवारी कहती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.